फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सहायिका पद अंतिम दिन 26 आवेदकों ने शैक्षिक प्रमाणपत्रों का कराया सत्यापन

Sun, 15 Feb 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विकास भवन सभागार में शनिवार को सहायिका पद पर भर्ती के लिए अंतिम दिन शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया गया। उपस्थित न होने वाली आवेदकों को अब मौका नहीं मिलेगा। उन्हें नोटिस भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बाल विकास पुष्टाहार विभाग से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर रिक्त चल रहे 592 सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। इसमें 14 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन 2752 आवेदन किए गए थे। मेरिट के आधार पर करीब 1300 आवेदकों को सत्यापन के लिए बुलाया गया। विकास भवन सभागार में 10 फरवरी से ब्लॉकवार नामित अधिकारी व कर्मचारी शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन करते रहे। मेरिट में शामिल 142 आवेदकों को नोटिस भेजकर बुलाया गया। इसमें शुक्रवार को 100 आवेदकों ने सत्यापन कराया, जबकि शनिवार को 26 आवेदक शैक्षिक प्रमाणपत्र लेकर पहुंचीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक कुल 1250 अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जा चुका है। 1300 अभ्यर्थियों की मेरिट बनी थी। इसमें करीब 50 आवेदक सत्यापन कराने नहीं पहुंचे। इससे उन्हें अब मौका नहीं मिलेगा। सत्यापन कराने न आने वाली अभ्यर्थियों को व्हाट्सएप पर, मैसेज के माध्यम से और गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से नोटिस दिया गया है। इससे अब उनके शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें