फर्रुखाबाद। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गेहूं लदे वाहन को याकूतगंज के पास पकड़ लिया। जांच पड़ताल के बाद गेहूं को छोड़ दिया गया, कागजात न होने पर वाहन को सीज कर दिया।
मंगलवार की सुबह याकूतगंज में पुलिस ने टाटा 207 को रोक कर तलाशी ली। वाहन में 45 बोरी गेहूं लदा था। पुलिस को चकमा देकर चालक फरार हो गया। सूचना पर सप्लाई इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। इन्होंने बोरियों का एक दुकान पर वजन कराया। बोरी में 60 किलो गेहूं मिला।
जितेंद्र कुमार का कहना था कि यह सरकारी गेहूं नहीं है। हालांकि बोरियां सरकारी थीं। इसकी जानकारी होने पर गेहूं के मालिक रतीराम, सुरेंद्र, गयाराम निवासी ग्रानगंज पहुंचे। इन्होंने गेहूं के कागजात दिखाए। इस पर पुलिस ने गेहूं को छोड़ दिया। गाड़ी के कागजात न होने पर उसे सीज कर दिया गया।