फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 16 Jul 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
-बेटे की मौत की खबर पर दहाडे़ मार कर रोती मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ममेरे भाई की मौत पर ननिहाल जा रहे बाइक सवार युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई थी। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन



 थाना कंपिल क्षेत्र के गांव निजामुददीनपुर निवासी इरशाद (35) पुत्र लड्डन शनिवार को बाइक से जिला एटा क्षेत्र के अलीगंज में अपने मामा अतीक के घर उनके पुत्र की मौत की सूचना मिलने पर जा रहा था। जानकारी के मुताबिक इरशाद जब कटिया रोड स्थित नहर पुल चौराहे से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात चौपहिया वाहन की चपेट में आकर इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया।

अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना थाना कंपिल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी में लेकर गई। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इरशाद हेलमेट नहीं पहने था। चिकित्सक ने बताया कि सिर में और चेहरे में चोट आने के चलते इरशाद की मौत हुई है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इरशाद का शव देख परिजनों का कोहराम मच गया।
विज्ञापन


उसकी मां नफीसा बेगम व पत्नी हुस्नआरा बिलख-बिलख कर रो रहे थे। परिजनों का करुण क्रंदन देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि मृतक छह भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक के एक आठ साल का पुत्र समीर के अलावा तीन पुत्रियां विया, फरीन व नेहा हैं। ग्रामीणों का कहना था कि इरशाद मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें