फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

Fri, 15 Jul 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
basti accident - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला,बस्ती
विज्ञापन
 शौच कर घर लौटते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ समय बाद मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, अन्य घटना में स्कार्पियो की चपेट में आकर छात्र घायल हो गया।
विज्ञापन



थाना मऊदरवाजा के गांव गढ़िया ढिलावल निवासी नेकराम राजपूत (70) गुरुवार देर शाम शौच करने के लिए गए थे। वहां से लौटते समय गांव के मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर नेकराम घायल हो गया। चालक वाहन छोड़कर भाग गया। घायल को आनन-फानन में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया । यहां से परिवार के लोग उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। हालत में सुधार न होने पर परिवार के लोग फिर वापस लोहिया अस्पताल ले आए।

यहां कुछ समय बाद नेकराम की मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। एक अन्य घटना में थाना मऊदरवाजा के गांव ढिलावल निवासी नेमचंद्र पुत्र मानसिंह कुइंयाबूट स्थित महावीर इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ता है। शुक्रवार को नेमचंद्र स्कूल से पैदल घर लौट रहा था।
विज्ञापन


उसी समय सामने से आ रही स्कार्पियो की चपेट में आकर नेमचंद्र घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। घायल को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें