कंपिल। पड़ोसी जनपद के एक गांव में घर में अकेली किशोरी को देख सब्जी विक्रेता खेतों में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित पिता ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पड़ोसी जिले एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी ग्रामीण 10 जनवरी को गांव में ही प्लाट पर काम करने गया था। उसकी 13 साल की बेटी घर में अकेली थी। तभी सब्जी विक्रेता आवाज लगाते हुए पहुंचा। किशोरी को अकेला देख आरोपी उसे कंपिल थाना क्षेत्र के एक सरसों के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपी भाग गया। किशोरी के पिता ने कंपिल थाने के गांव सुल्तनापुर पलनापुर निवासी जुगेंद्र सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी जुगेंद्र को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।