फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर के हमले से वनरोज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। क्षेत्र के गांव अताईपुर कोहना में एक वनरोज मरा मिला। वन विभाग की टीम ने खेतों में पैरों के निशान जांच के लिए भेजे हैं। पशु चिकित्साधिकारी ने वन रोज का पोस्टमार्टम किया है। ग्रामीणों में आसपास के जंगलों में शेर होने की आशंका से डर है।
विज्ञापन

सोमवार को हरिओम की नर्सरी में एक वनरोज मरा मिला। उसे किसी जंगली जानवर ने नोच डाला था। आसपास खेतों में किसी जंगली जानवर के पैरों के निशान मिले हैं। इससे ग्रामीण शेर के पंजे होने की आशंका हैं। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह वन क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार अवस्थी, वन दरोगा महेश चंद्र, मनोज, शिवेंद्र तोमर मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्साधीक्षक डॉ. सुखदेव शाक्य, डॉ. राजनरायन ने वनरोज का पोस्टमार्टम किया है। डॉ. सुखदेव शाक्य ने बताया कि शुरूआती जांच में लगता है कि कुत्तों ने वन रोज को नोंच डाला है। शेर या तेंदुए के हमले के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें