फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदेमातरम, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

विज्ञापन
वंदेमातरम यात्रा में शामिल भारत माता की झांकी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
वंदेमातरम, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। माथे पर चंदन-रोली का तिलक, भगवा वस्त्र और हाथों में पीली पताकाएं। मुख से वंदेमातरम और भारत माता के जयकारों की गूंज ऐसा नजारा था शनिवार को शहर की सड़कों का। राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत यात्रा जहां से निकली वहां लोग खड़े होकर स्वागत करते रहे। भारत माता की झांकी पर जगह-जगह फूलों की वर्षा कर आरती उतारी गई। यात्रा के दौरान डीजे पर बजते राष्ट्रभक्ति के गीत हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।
अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर निकाली गई वंदेमातरम यात्रा का पांडवेश्वर नाथ मंदिर से शुभारंभ हुआ। रथ पर सवार भारत माता की झांकी का पूजन किया गया। बाइक पर सवार युवा अगुवाई कर रहे थे। उसके पीछे हजारों पीतवस्त्रधारी युवा हाथों में पीली पताकाएं लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली शोभायात्रा पल्ला मठिया, चौक, नेहरू रोड, घुमना, लाल सराय, रोडवेज बस अड्डे के सामने से होते हुई स्वराज कुटीर पर विसर्जित हुई। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर छतों से राष्ट्रप्रेमियों ने फूलों की वर्षा की। माताओं-बहनों ने भारत माता के स्वरूप की आरती भी उतारी।
समापन पर युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज व सनातन धर्म को एक सूत्र में पिरोकर हर किसी को राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा की प्रेरणा देना है। इसमें प्रदेश सचिव सौरभ मिश्रा, धीरज पांडेय, सचिन शर्मा, भानुप्रताप सिंह, टिंकल यादव आदि थे। यात्रा संयोजक जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

डीजे में आग से मची भगदड़
यात्रा जब घुमना पर पहुंचने वाली थी तभी साथ में चल रहे डीजे के एक स्पीकर में धुआं उठने लगा। इससे भगदड़ मच गई। साथ में मौजूद लोगों ने तुरंत ही आग बुझा दी। आग से बंद हुए स्पीकर को हटाकर साउंड सिस्टम चालू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें