फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्यों को एकजुट करने निकलेगी रथयात्रा

Sun, 22 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वैश्यों को एक बैनर के तले लाकर राजनैतिक क्षेत्र में कुछ पाने की चाहत के साथ राजनैतिक स्वाभिमान रथ यात्रा 10 जुलाई को मथुरा से रवाना होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने वैश्य समाज के लोगों के साथ बैठक कर यात्रा सफल बनाने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन


रविवार को स्वराज कुटीर में आयोजित अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक में  डा. गुप्ता ने कहा कि  वैश्यों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए। वैश्य समाज की राजनैतिक हिस्सेदारी तय करने के लिए राजनैतिक स्वाभिमान अधिकार रथ यात्रा लक्ष्य 2017 शुरू की जाएगी। मथुरा से 10 जुलाई को शुरू होने वाली रथ यात्रा का समापन 25 सितंबर को लखनऊ में होगा। यात्रा प्रदेश में 285 स्थानों पर जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार से व्यापारी सुरक्षा आयोग गठित करने, व्यापार, उद्योग से संबंधित 36 सरकारी विभागों को आयोग से संबद्ध करने और पुलिस व्यापारी सुरक्षा सेल हर जिले में बनाने की मांग की। इस मौके पर सतीश चंद्र गुप्ता, दीपक गुप्ता, त्रिकोकीनाथ गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, सुभाष बंसल, रामनिवास गुप्ता, शिवम गुप्ता, विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें