फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमीन हज का किया गया टीकाकरण

Wed, 17 Jun 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला अंगूरीबाग के ग्रीन गार्डेन में आयोजित शिविर में आजमीन हज का टीकाकरण किया गया।  पोलियो की खुराक पिलाई गई। हज की फजीलत भी बताई गई। बुधवार को ग्रीन गार्डेन में आयोजित शिविर में बुधवार को आजमीन हज को दिमागी बुखार के टीके और पोलियो की खुराक पिलाई गई। हज कमेटी के सदस्य असलम अब्बासी ने बताया कि इस बार 128 महिला
विज्ञापन


व पुरुष हज पर जाएंगे। हज ट्रेनर डा. मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि मक्का व मदीना में हाजी अल्लाह के मेहमान होते हैं। इसलिए पवित्र स्थलों पर पवित्रता की पाबंदी रखें। नशीले, ज्वलनशील व तरल पदार्थ साथ न ले जाएं। यह वस्तुओं सऊदी सरकार ने प्रतिबंधित कर रखी हैं। कोई लिप्त पाया गया तो सजा हो सकती है और उसका हज रद्द कर दिया जाएगा। मौलाना

जफर काशमी ने कहा कि हज हजरत इब्राहीम और हजरत इस्माइल की याद दिलाता है और पैगंबरे इस्लाम की सुन्नत है। कहा कि आजमीन हज का ज्यादा समय इबादत में गुजारे और अपने गुनाहों की माफी मांगे। शाह फसीह मुजीबी ने नातिया कलाम पेश किए। मौलाना मोअज्जम अली ने कहा कि दरबार खुदा में हाजिरी के वक्त कौम व मुल्क की शांति की दुआएं
विज्ञापन


जरूर मांगनी चाहिए। अल्लाह अपने बंदों की दुआएं जरूर सुनता है। हाजी इदरीश चौधरी, हाजी शकूर ने मेहमान नवाजी की। अफजल हुसैन, अब्दुल नईम, अनीस अहमद, नदीम शेर और इकबाल अफरोज ने व्यवस्था संभाली। इस अवसर पर लाडले खां, बदरुर्दीन, शौकत, चांद खां आदि मौजूद रहे। डा. दीपक कटारिया ने टीकाकरण किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें