कमालगंज के नहरैया गांव के प्राथमिक स्कूल में कोरोना टीका लगाती एएनएम।
- फोटो : FARRUKHABAD
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर केक काट मनाया वैक्सीनेशन उत्सव
कमालगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर क्षेत्र में वैक्सीनेशन उत्सव मनाया गया। शनिवार को प्राथमिक स्कूल नहरैया में भोजपुर विधायक की मौजूदगी में केक काटा गया। इसके बाद टीका लगाना शुरू किया गया। 140 लोगों ने टीका लगवाया। जिसमें महिलाएं ज्यादा संख्या में रहीं। कस्बे सहित छह स्थानों पर हुए टीकाकरण में 422 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वहीं मुस्लिम बहुत गांवों में टीके का उत्साह ठंडा रहा।
ग्रामीण क्षेत्र में भाजपाइयों ने चलो बूथ की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने पहले गांव में लोगों के दरवाजे पर जाकर वैक्सीन के फायदे और कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरे को बताया। उसके बाद 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीनेशन स्थल पर ले गए। नहरैया में भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने जागरूकता अभियान चला। ऊगरपुर सुलतानपट्टी में 110 लोगों के टीका लगा। प्रधान ज्योति के पति कुलदीप ने व्यवस्था की । रतनपुर में 31 ,सीएचसी में 131 लोगों के टीका लगा।