फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन कम होने से ग्रामीण लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। इसी का नतीजा है कि गुरुवार को तीन गांवों में शिविरों में लोगों की भीड़ टीका लगवाने को उमड़ पड़ी। वैक्सीन कम पड़ जाने से लोगों को वापस होना पड़ा।
विज्ञापन

गांवों में कैंप लगाकर कोरोना संक्रमण से बचाव को टीकाकरण किया जा रहा है। गुरुवार को अमृतपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा करनपुर दत्त, उधरनपुर लीलापुर, राजेपुर, दहलिया, खंड़ौली में कैंप लगाया गया। इसके अलावा मुस्लिम बाहुल्य गांव दौलतपुर चकई में भी कैंप लगाया गया था। गांव में 70 लोगों के लिए वैक्सीन आई थी। जिससे 77 लोगों को टीका लगाया गया। करीब 30 लोग बिना टीका लगवाए लौट गए।
करनपुर दत्त, खंडौली में भी वैक्सीन कम पड़ने के कारण कई ग्रामीण बिना टीका लगवाए लौट गए। बताया गया कि जागरूकता के चलते लोग अब टीका लगवाने के लिए खुद कैंपों में पहुंचने लगे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमित राजपूत ने बताया कि पांच सौ वैक्सीन मिले थे। सीएचसी समेत सात स्थानों पर टीकाकरण को लगे कैंप में वितरण किया गया। इस कारण कम पड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें