फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीका लगवाने को जागरुक करें धर्मगुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहल्ला बाग कूंचा स्थित सुनहरी मस्जिद में शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टर कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की चेतावनी दे रहे हैं। ऐसे में हमें संक्रमण से हर हाल में बचना है। इसके लिए हर किसी को टीका लगवाना चाहिए। धर्म गुरु समाज के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा टीकाकरण में मुस्लिम समाज की कम भागीदारी हो रही है। मुस्लिम समाज किसी के बहकावे में न आए। हर किसी को सुरक्षित करना है। अपने परिवार के साथ टीकाकरण कराएं। पालिका के अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि अभी हाल ही में हुए जिला पंचायत चुनाव के दौरान गांव में भी संक्रमण फैल चुका है।
इसलिए गांव में भी टीका लगाने का अभियान चल रहा। इस मौके पर शिया धर्मगुरु मौलाना सदाकत हुसैन सेंथली, कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन, आदेश गुप्ता, नफीस हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें