फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वी-मार्ट और मकान से चोरों ने हजारों का माल उड़ाया

Thu, 01 Sep 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मॉल में नकब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठंडी सड़क स्थित वी-मार्ट मॉल में नकब लगाकर चोर हजारों का माल चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने जांच की। घटना की तहरीर दी गई है। उधर, सूने मकान का ताला तोड़ कर चोर जेवर और बर्तन चोरी कर ले गए।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला ठंडी सड़क पर वी-मार्ट मॉल है। इसके पास में ही प्रतीक अग्रवाल का निर्माणधीन मार्केट बन रहा है। बुधवार रात चोर निर्माणधीन मार्केट के जीने से चढ़कर छत पर आ गए। इसके बाद चोराें ने मॉल के जीने के पास लगी खिड़की को तोड़कर उसमें नकब लगा दिया और जीने के रास्ते से नीचे उतर आए।

यहां से चोरों ने पांच कैश काउंटरों को खोलकर उसमें रखी नगदी निकाल लिया। साथ ही आर्टिफिशयल ज्वैलरी, एक कैमरा और पेनड्राइव चोरी कर ली। गुरुवार सुबह जब वी-मार्ट के कर्मचारी आए तो इसकी जानकारी हुई। उन्होंने स्टोर मैनेजर रामनिवास भदौरिया को सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


रामनिवास भदौरिया ने मामले की तहरीर दी। उन्हाेंने बताया कि चोर उनके यहां से 7500 रुपये नगद, 70 हजार के आर्टिफिशियल जेवर और कपड़े चोरी कर ले गए हैं। मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे रात को बंद थे, जिस कारण चोरोें के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका। हालांकि फिर भी फुटेज का रिकार्ड देखा जा रहा है। मालूम हो कि इससे पहले भी मॉल में चोरी हो चुकी है।


एक अन्य घटना में थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला नौलखा निवासी जरदोजी कारीगार नसीम उर्फ नन्हे खां के साढ़ू रसीद खां के यहां बुधवार को कार्यक्रम था। इस पर नसीम परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। इस दौरान चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरों को खोल कर बक्सों और अटैचियों से जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिए और भाग गए।

सुबह इसकी जानकारी होने पर नसीम परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। हालांकि पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। नसीम ने बताया कि चोर अंगूठी, पायल, टीवी, गैस सिलेंडर, पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए।  करीब 70 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें