फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की कवायद बेकार

Mon, 04 Jan 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर परचा वापसी की अटकलें दोपहर बाद तीन बजे ठंडी हो गईं। इसी के साथ शिवपाल सिंह यादव की रविवार को जिले में आने की कवायद बेकार साबित हुई। अब सगुना व ज्ञान देवी के बीच मुकाबला होगा। सपा ने अध्यक्ष पद की टिकट कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया की पत्नी सगुना को दी है। वहीं, सपा के ही एक खेमे से ज्ञान देवी भी मैदान में हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव मतदान से होगा। यह सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। जिले में 30 जिला पंचायत सदस्य हैं। जीत के लिए 16 वोटों की दरकार है। सगुना को ज्ञान देवी ने चुनौती दी है। इनका नामांकन अलीगंज विधायक के बेेेटे डा. सुबोध यादव ने करवाया है। नामांकन के दौरान पार्टी के कई नेता साथ थे। सगुना के खेमे में अमृतपुर विधायक नरेंद्र सिंह यादव व भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी हैं।

रविवार को सूबे के कद्दावर मंत्री शिवपाल सिंह यादव शहर में रार खत्म करने आए थे। यह सगुना समर्थकों से मिलकर चले गए। दूसरे पक्ष ने शिवपाल से मुलाकात नहीं की। इससे कोई नतीजा नहीं निकला। शिवपाल सिंह,  सगुना के जीतने का भरोसा दे गए थे। इससे सोमवार को ज्ञान देवी के परचा वापस लेने की अटकलें लगने लगी थीं।  दोपहर बाद तीन बजे तक परचा वापस न होने पर अब दोनों उम्मीदवारों में मुकाबला तय हो गया। एआरओ एडीएम मनोज सिंघल ने बताया कि जिला अध्यक्ष पद पर कोई भी परचा वापस नहीं हुआ है।
विज्ञापन


सात जनवरी को होगा फैसला
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का फैसला सात जनवरी को होगा। मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।
अध्यक्ष पद के लिए सात जनवरी को सुबह 11 से तीन बजे तक कलेक्ट्रेट में मतदान कराया जाएगा। इसके बाद वोटों की गिनती की जाएगी। चुनाव को लेकर मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे कलेक्ट्रेट में मीटिंग रखी गई है। यहां प्रेक्षक मौजूद रहेंगे। परचा वापसी का समय निकलने के बाद मतदान की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें