फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता से हुआ युवा महोत्सव का आगाज

Sun, 03 Jan 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव की ओर से रविवार को मेहंदी प्रतियोगिता में हाथों में मेहंदी उकेर कर कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रविवार को रेलवे रोड स्थित एयर होस्टेस अकादमी में महोत्सव का सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रतिभागियों ने राजस्थानी, मारवाड़ी, ब्राइडल, कुमकुम के अलावा विभिन्न आलेखों को हाथों पर उकेरा। लिटिल सक्सेना ने कहा कि मेहंदी का शादी समारोह में बड़ा ही महत्व होता है।

मेहंदी लगाना हिंदू समाज में शुभ माना गया है। प्रतिभागी रश्मि अवस्थी ने कहा कि मेहंदी लगाने से हाथाें की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। प्रतियोगिता मेें आकांक्षा गौतम, अपूर्वा, राधा अग्रवाल, निवेदिता अवस्थी, रश्मी अवस्थी, शिवांगी चक्रवर्ती, अंजलि अगिभनहोत्री, राबिनी राठौर, सोनी गुप्ता, रानी, तबस्सुम आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डा. संदीप शर्मा, सुरेंद्र सोमवंशी, संजीव मिश्रा बाबी, आकाश मिश्रा, मयंक मिश्रा, सच्चिदानंद मिश्रा, वीरेंद्र त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मंजू मिश्रा ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें