फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स पर भाईचारे के लिए हुई दुआ

Thu, 05 Nov 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शेखपुर की दरगाह अहसनी महमूदी व मतलूबी में उर्स के दूसरे दिन गागर का जुलूस निकला। इस दौरान अकीदमंदों ने मजार पर फातिहा पढ़कर अल्लाह से कौमी एकता व भाईचारे के लिए दुआ मांगी। उर्स के मौके पर हिंदू और मुसलमानों ने हाजिरी लगाई। कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किए। 
विज्ञापन


उर्स में शहर व देहात के अलावा कानपुर, दिल्ली, कोलकाता और कन्नौज आदि से भी मुरीद आए। सुबह गौंसपुर नगला दाऊद से गागर का जुलूस निकला। मुन्ना कव्वाल ने यह कलाम सुनाया, या मतलूब उठती नहीं भारी गागर, आपका करम हो तो उठ जाए हमारी गागर,। सज्जादा नशीन हजरत शाह आमिरमियां ने कहा कि बुजुर्गों को सच्ची अकीदत यही होगी की मुरीद अपने पीरोमुर्शिद के बताए गए रास्ते पर चलें।

उन्होंने देश की तरक्की, खुशहाली और अमन की दुआ मांगी। संचालन हाफिज खुर्शीद ने किया।  कोलकाता के मुरीद अनवर अली ने बताया कि शाह मतलूब अली की तालीम से उनकी जिंदगी बदल गई। वह हर साल उर्स में शिरकत करने आते हैं। दिल्ली से आए मुरीद नूर अहमद ने कहा कि ख्वाजा अहसन के दरबार में हाजिरी देना उनके लिए गर्व की बात है। संचालन हाफिज खुर्शीद अहमद ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर अफजल वारसी, शहजाद, ताहिर हुसैन, आफाक अहमद, शारिक महमूद, फायक महमूद, प्यारेमियां, जावेद अहसन, जमील, नन्हें खां, दिलदार, समीर अहमद और पप्पू भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें