कमालगंज। इंटरमीडिएट की टाप टेन मेरिट में दसवां स्थान पाने वाले याकूतगंज के मोहम्मद अयान अंसारी ने अपने परिजनों के साथ जरदोजी का काम करते हुए पढ़ाई की।
वह साइकिल से सात किलोमीटर दूर अपने स्कूल शेख मखदूम इंटर कॉलेज शेखपुर में पढ़ने जाते थे। अयान के पिता मोहम्मद अकरम अपने घर में जरदोजी का काम कर घर का खर्च चलाते हैं। मां रूबी बानो व बहन हया अंसारी के साथ अयान भी जरदोजी के काम में हाथ बटाते। अयान तीन बहनों के बीच अकेले भाई हैं। वह बीएससी व डीफार्मा करना चाहते हैं।