फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला-फर्रुखाबाद के बीच कल से चलेगी अनारक्षित ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला-फर्रुखाबाद के बीच कल से अनारक्षित ट्रेन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। टूंडला-फर्रुखाबाद के बीच अनारक्षित दैनिक एक्सप्रेस विशेष ट्रेन का संचालन दो अप्रैल से एक जुलाई तक किया जाएगा। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह सहित सात कोच होंगे। यह ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकेगी, मगर किराया एक्सप्रेस का वसूला जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि विशेष ट्रेन टूंडला से दो अप्रैल को सुबह 5.45 बजे चलकर हिरनगांव, फिरोजाबाद, मक्खनपुर, शिकोहाबाद, बुढ़ा भरथरा, अरांव, ताखा, कोसमा, तिंदौली, मैनपुरी, मैनपुरी कचहरी, भोगांव, तखरऊ, मोटा, पखना, बाबा लक्ष्मन दास पुरी, नीबकरोरी, ऊगरपुर, श्रीमद द्वारिकापुरी रुकती हुई 10.20 बजे फर्रुखाबाद स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

यही ट्रेन शाम 3.45 बजे टूंडला के लिए रवाना होगी। यात्रियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें