फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: न्याय दिलाने को कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल

विज्ञापन
शहर के घुमना बाजार में कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी नेता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कांग्रेस ने उन्नाव कांड को लेकर शहर में कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म के आरोपियों को तुरंत मौत की सजा देने की मांग की। कहा कि प्रदेश में गुंडाराज है। आए दिन कहीं न कहीं दुष्कर्म की घटना हो रही हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता घुमना बाजार पहुंचे। उन्होंने हाथों में मोमबत्ती लेकर दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद मार्च निकालते हुए चौक तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि एक साल में उन्नाव में दुष्कर्म की 86 घटनाएं हो चुकी हैं। यहां गुंडाराज कायम है। महिलाओं का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है। कानून व्यवस्था फेल है। कहा कि पीड़िता ने मरते वक्त जो शब्द अपने भाई से कहे हैं, वह प्रदेश भर के भाइयों के लिए संदेश है।
हम सभी को मिलकर न्याय दिलाना है। इस मौके पर राकेश सागर, पुन्नी शुक्ला, वीरेंद्र मिश्रा, रमेश चंद्र कटियार, डालचंद्र, कपिल रस्तोगी, बंटी गुप्ता, विश्वास सारस्वत, सोनी दीक्षित, कैलाश यादव, जानकी शुक्ला, राजेंद्र नरायन मिश्रा, सुधीर, नफीस हुसैन, मनोज त्रिवेदी, जीतू मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें