कमालगंज। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाएं मंगलवार से जिले के 42 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी।
विश्वविद्यालय से सोमवार को एक दिन की परीक्षा के पेपर व उत्तरपत्रक नोडल केंद्रों पर आ गए। मंगलवार को परीक्षा तीन पालियों में होगी। प्रथम पाली में सुबह 8 से 9:30 बजे, दूसरी पाली 11:30 से एक बजे, तीसरी पाली में तीन से 4:30 बजे पेपर होगा। सोमवार को परीक्षा केंद्रों के गेट के बाहर परीक्षा कक्ष व अनुक्रमांक वार सीटिंग प्लान लगा दिया गया। परीक्षा कक्षों में डेस्क स्लिप भी चस्पा कर दी गई।
आरपी महाविद्यालय कमालगंज नोडल केंद्र पर गंगा देवी, रानूखेड़ा, एचएसए व झसी स्थित डिग्री काॅलेज परीक्षा केंद्र के पेपर भी आए हैं। अभी विश्वविद्यालय ने पहले दिन की परीक्षा के प्रश्नपत्र व उत्तरपत्रक ही भेजे हैं। आरपी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसबी सागर ने बताया कि विश्वविद्यालय से छात्रों की लॉगिन पर सीधे प्रवेश पत्र पहुंच गए।