फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस परीक्षा केंद्रों पर आज से शुरू होगी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कानपुर विश्व विद्यालय की संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिले में तीस परीक्षा केंद्र और छह नोडल केंद्र बनाए गए हैं।  विश्वविद्यालय ने नकल विहीन परीक्षाएं कराने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को क्रेंदों पर सिटिंग प्लान लगाया गया। 
विज्ञापन


कानपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही है। इसके लिए जिले में छह नोडल केंद्र बनाए गए हैं। डीएन कालेज फतेहगढ़ नोडल केंद्र से 20 परीक्षा केंद्रों को जोड़ा गया है। नोडल केंद्र भारतीय महाविद्यालय फर्रुखाबाद से छह परीक्षा केंद्रों को जोड़ा गया है। एलवाई डिग्री कालेज कायमगंज नोडल केंद्र से तीन परीक्षा केंद्रों को जोड़ा गया है। आरपी डिग्री कालेज कमालगंज से दो, एनएकेपी डिग्री कालेज से एक और विद्या मंदिर महाविद्यालय कायमगंज नोडल केंद्र से एक परीक्षा केंद्र जोड़ा गया है। छात्राएं जिस डिग्री कालेज में पढ़ रही हैं।

उनके लिए स्वकेंद्र रखा गया है। जबकि छात्रों को दूसरे विद्यालय में बनाए गए केंद्र पर जाकर परीक्षा देनी होगी। सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर दिन भर तैयारियां चलती रही। सिटिंग प्लान कमरों में लगा दिए गया है। मोबाइल व इलेक्ट्रानिक सामग्री परीक्षा के दौरान केंद्र पर ले जाने पर रोक लगाई गई है। यदि परीक्षा के दौरान किसी के पास से मोबाइल या अन्य कोई सामग्री बरामद होती है तो उसको नकल करते मानकर पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें