फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी लेफ्टीनेंट कर्नल के आवास से वर्दी बरामद

Sun, 10 Jan 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में पकड़े गए फर्जी लेफ्टीनेंट कर्नल के आवास से पुलिस ने वर्दी बरामद कर सैनिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फर्जी लेफ्टीनेंट कर्नल ने सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से दो लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन


शनिवार को छावनी क्षेत्र में भर्ती के दौरान जवानों ने एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के शक में पकड़ कर एडज्यूटेंट गौरव डोगरा के सामने पेश किया था। पकड़े गए युवक ने अपना नाम लेफ्टिनेंट कर्नल सूर्य प्रताप बताया था। युवक ने सेंटर में अपनी तैनाती अलावा सेना भर्ती में ड्यूटी की जानकारी दी थी।

जांच पड़ताल में मामला फर्जी निकला। एडज्यूटेंट गौरव ने फर्जी लेफ्टीनेंट कर्नल को पुलिस के हवाले कर दिया था। राजपूत रेजीमेंटल के सीएमपी बाबू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को फर्जी लेफ्टीनेंट कर्नल सूर्य प्रताप सिंह उर्फ मनोज के खिलाफ धारा 420 व 170 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पकड़ा गया सूर्य प्रताप सिंह उर्फ मनोज औरैया जिले के थाना बेला के गांव बरकुलापुर का रहने वाला है। मनोज के  पास से एक आधार कार्ड और एक वोटर कार्ड बरामद हुआ है। आधार कार्ड मनोज कुमार पुत्र शिव शंकर के नाम से बना था। वोटर आईडी कार्ड सूर्य प्रताप सिंह पुत्र शिव शंकर के नाम है।

दो एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं। एक एटीएम एसबीआई और एक पीएनबी बैंक का है। मनोज इन दिनाें आवास विकास कालोनी में किराए पर रहा था। रविवार को आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी के घर से लेफ्टीनेंट कर्नल की ड्रेस बरामद की।

दरोगा रामसनेही ने बताया कि पकड़े गए युवक के आवास से ड्रेस बरामद कर सील कर दी गई है। ड्रेस पर राजपूत रेजीमेंटल के बैज लगे थे। पूछताछ में एक और फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। आरोपी ने सेना में भर्ती कराने के नाम पर घेरशामू खां निवासी मुफीक खां से दो लाख रुपये लिए थे। ये रुपये हड़प लिए। आरोपी का धोखाधड़ी के आरोप में चालान कर दिया गया है।

दो माह पूर्व की थी शादी
फर्रुखाबाद। औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के गांव बरकुलापुर निवासी सूर्य प्रताप सिंह उर्फ मनोज ने फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल बनकर दो माह पहले मैनपुरी जिले में शादी की थी। उसके पकड़े जाने पर ससुर और साला कोतवाली पहुुंचे। मैनपुरी जिले के खड़नी निवासी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि उसके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्री सबसे छोटी है। 28 नवंबर 2015 को सूर्य प्रताप सिंह से अपनी पुत्री की शादी की थी। उसने लेफ्टिनेंट कर्नल बताकर फतेहगढ़ राजपूत सेंटर में तैनाती बताई थी। शादी में करीब आठ लाख रुपये खर्च हुए थे। सूर्य प्रताप ड्यूटी के संबंध में अक्सर गुमराह करता था। इस कारण स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी। वह ड्रेस में उसके घर गया था। दामाद की तैनाती संबंधी जानकारी करने के लिए सेना में भी संपर्क किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें