फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: साली के बेटे को मारकर बोरे में छिपाने के दोषी मौसा को 10 साल की सजा

Tue, 11 Nov 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैरइरादतन हत्या के मामले में विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट तरुण कुमार सिंह ने सोमवार को दोषी मौसा संतोष कुमार को 10 साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

संतोष ने अपनी साली के पांच साल के बेटे सुमित को मारकर शव बोरे में छिपा रखा था। संतोष की पत्नी ने उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी। यह घटना सितंबर 2020 में हुई थी। पांच अक्तूबर को अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए जेल भेज दिया था। अदालत ने 35 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खिमसेपुर निवासी सोनी ने अपने पति संतोष कुमार श्रीवास्तव पर बहन (साली) के बेटे की गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट 29 सितंबर 2020 को दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि उसकी बहन राधा अपने पति की हत्या में जेल में बंद है। राधा के दो बच्चे सुमित और सौम्या अपनी ननिहाल में रह रहे थे। बाद में अच्छी देखभाल के लिए वह बच्चों को अपने साथ खिमसेपुर ले आई थीं।
विज्ञापन

29 सितंबर 2020 की रात नशे की हालत में पति बच्चे सुमित (5) को परेशान कर रहा था। इसी दौरान गुस्सा आने पर उसने सुमित के सिर में डंडे से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने सुमित का शव एक बोरे में भरकर घर में छिपा दिया था।
पति ने वारदात उजागर करने पर सोनी को अपने बच्चे की हत्या करने की भी धमकी दे दी थी। हालांकि बाद में मामला खुला तो पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर संतोष के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का आरोपपत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट तरुण कुमार सिंह ने गैरइरादतन हत्या और साक्ष्य मिटाने में दोषी पाते हुए संतोष को 10 साल कारावास की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर उसे छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अदालत से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें