फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने भतीजे को बंधक बनाकर पीटा, विरोध पर झोंका फायर

Tue, 11 Oct 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से घर लौट रहे भतीजे को चाचा ने पकड़ कर घर में बंधक बना लिया। शोर शराबे पर युवक के पिता और परिवार के लोग बचाने आए तो चाचा व उसके साथियों ने फायरिंग कर दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। इस पथराव में चार लोग घायल हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन



गांव कलौली निवासी विजय पाल और इनके भाई रजनेन्द्र के बीच  पुरानी रंजिश चल रही है। मंगलवार को विजय पाल का पुत्र उपनेश कुमार खेत पर गया था। वह शाम करीब 5 बजे खेत से घर लौट रहा था। जब वह चाचा के घर के पास से गुजरा तो चाचा ने उसको पकड़ कर घर के अंदर बंद कर दिया।

वहां पहले से बैठे तीन लोगों ने उपनेश को पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा होने पर उपनेश के पिता विजय पाल परिवार के अन्य लोगों साथ पुत्र को बचाने भाई रजनेन्द्र के घर पहुंचे। तभी सभी लोग बाहर निकल आए। इसी बीच रजनेन्द्र के साथी ने फायर कर दिया।
विज्ञापन


यह देखकर विजय पाल के पक्ष की ओर से पथराव किया तो दोनों ओर से पथराव होने लगा। जवाबी पथराव होने से भगदड़ मच गई। इस पथराव में विजय पाल, गांव के श्याम सिंह, योगेन्द्र की पत्नी सुमन व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। विजय पाल पुत्र को लेकर थाने पहुंचे और अपने भाई व तीन अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें