फर्रुखाबाद। चाचा भतीजे को चार लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर भतीजे की बाइक छीन ले गए। बाद में युवक बाइक को रायपुर चौकी के पास छोड़कर भाग गए।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव टिमरूआ मजरा खतवापुर निवासी सर्राफ दीपक मंगलवार की सुबह चाचा राजकुमार के साथ बाइक से अपनी सराफा की दुकान पर जा रहा था। जब वह जसमई दरवाजे पर पहुंचा तभी गांव झौनी नगला निवासी रतीराम व तीन अज्ञात युवकों ने उसकी बाइक को रोक लिया। सभी लोगों ने गाली-गलौज कर लाठी डंडों से हमला कर चाचा व उसको घायल कर दिया। उसकी मोटर साइकिल छीनकर ले गए। थाने रिपोर्ट लिखाने जा रहा था तभी पता चला कि हमलावर रायपुर चौकी के पास उसकी बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सराफा दीपक की तहरीर पर रतीराम व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।