फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, चाचा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/नवाबगंज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शनिवार रात घर की छत पर खेलते समय उसके 21 वर्षीय चाचा ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र का एक गांव निवासी युवक दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ गांव स्थित घर पर रहती है। उसकी तीन वर्षीय बेटी शनिवार रात छत पर खेल रही थी और महिला घर में खाना बना रही थी। कुछ देर बाद मासूम रोती हुई नीचे आई। बच्ची के खून निकलता देख मां ने पूछताछ की। वह बहुत कुछ बता नहीं पा रही थी। यह सब किसने किया तो मासूम ने जवाब दिया कि चाचा ने। 21 वर्षीय चाचा अविवाहित है। परिजन पहले मामला दबाने का प्रयास करते रहे। इसके बाद जब मां ने पति को घटना की जानकारी देने की बात कही तो सब बैकफुट पर आ गए। मां की सूचना पर रात करीब डेढ़ बजे पीआरवी पहुंची और आरोपी को थाने ले गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने रविवार तड़के प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र कर आरोपी के कपड़ों आदि के नमूने लिए। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी का चालान कराकर जेल भेजा जाएगा। डॉ. गौरव राजपूत ने बताया कि आरोपी का डीएनए टेस्ट करने के लिए नमूना लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें