फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजरामऊ मतदान केंद्र पर पथराव, फायरिंग, दो घायल

Sat, 05 Dec 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। ब्लाक क्षेत्र के गांव उजरामऊ में वोट डालने से रोकने पर दो गांवों के लोगों मेें तनातनी हो गई। एक गांव के युवक ने मतदान केंद्र के बाहर दूसरे गांव के युवक पर फायर कर दिया। पुलिस के खदेड़ने पर गांव उजरामऊ के अराजकतत्वों ने मतदान केंद्र पर पथराव करना शुरू कर दिया। इससे मतदान केंद्र पर वोट डाल रहे मतदाताओं में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


इसी बीच नया गांव के लोग आ गए और इन्होंने उजरामऊ के लोगों पर फायर करने शुरू कर दिए। देखते देखते दोनों गांवों के बीच ताबड़तोड़, फायरिंग होने लगी। पथराव में दो ग्रामीण घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम, सीओ, एसओ पुलिस बल के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। इन्होंने उपद्रवियों को लाठी चटका खदेड़ा। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

प्राथमिक विद्यालय उजरामऊ मतदान केंद्र पर शनिवार को करीब 3.30 बजे नया गांव का एक युवक वोट डालने आया। उसको उजरामऊ के रहने वाले विन्नो ने वोट डालने से रोक दिया। इस पर दोनों में विवाद होने लगा। झगड़ा अधिक होने पर विन्नो ने नया गांव के युवक पर फायर कर दिया। वह भाग कर गांव पहुंचा और घटना की जानकारी दी। फायर की आवाज सुनकर मतदान पर तैनात पुलिस कर्मी बाहर आए और युवक पर लाठी चला दी। इससे नाराज उजरामऊ के लोगों ने मतदान केंद्र पर पथराव करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


 इससे मतदान केंद्र पर वोट डालने को लाइन लगाए खड़े वोटरों में भगदड़ मच गई। पथराव होने पर उजरामऊ निवासी सुरेश सिंह व रामनरेश घायल हो गए। इसी बीच नया गांव के भारी संख्या में ग्रामीण हथियारों को लेकर मतदान केंद्र के बाहर आए और उजरामऊ के ग्रामीणों पर फायरिंग करने लगे। फायर शुरू होने पर दोनों गांवों के लोग आमने सामने आ गए और जवाबी फायरिंग होनी शुरू हो गई।

फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम अमृतपुर, सीओ और एसओ पुलिस कर्मियों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। इन्होंने लाठी चटकर उपद्रव करने वालों को खदेड़ दिया। अफसर शाम मतदान समाप्त होने तक मतदान केेंद्र पर डटे रहे। मतदान समाप्त होने पर मतपेटियोें को सील कराने के बाद सुरक्षा में स्टांग रूम में जमा होने के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस ने उजरामऊ गांव के कई घरों में दबिश दी। पुलिस ने जागेश्वर बंटू को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें