फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल के कैदी समेत 15 को टाइफाइड

Mon, 21 Nov 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
viral
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। खून की जांच में दो को मलेरिया और सेंट्रल जेल के एक कैदी समेत 15 को टाइफाइड की पुष्टि हुई है।  लोहिया अस्पताल में सोमवार को 764 मरीजों ने पंजीकरण कराया। फिजीशियन डा. अशोक कुमार के कक्ष में मरीजों की काफी भीड़ जमा थी। यहां पर मरीज अपने को दिखाने के लिए आपस में धक्कामुक्की कर रहे थे। वही अन्य डाक्टर भी अपने अपने मरीजों को देख रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार को बुखार से पीड़ित मरीजों के खून की जांचें कराई गईं। डेंगू की आशंका पर एक मरीज को जांच हुई। हालांकि इस मरीज को डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। वहीं 34 मरीजों को मलेरिया की आशंका पर जांच कराई गई। इनमें दो मरीजों को मलेरिया निकला।

इनमें शहर के लालदरवाजा निवासी राजा पुत्र फारूख अली, राजाका रामपुर जिला एटा निवासी पप्पू पुत्र नन्हेलाल शामिल हैं। इसके अलावा 34 मरीजों को टाइफाइड की जांच कराई गई। इसमें सेंट्रल जेल के कैदी संजीव उर्फ बबलू समेत 15 लोग शामिल हैं। सोमवार को दवा काउंटर पर भी दवा लेने के लिए मरीज मारामारी कर रहे थे। यहां पर मरीजों की लंबी लंबी लाइन लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें