फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर के हमले से दो ग्रामीण घायल

Wed, 29 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
जंगली जानवर की सूचना पर खेत के चारों ओर जुटे ग्रामीण व पुलिस कमी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव सिरमौड़ा बांगर में बुधवार दोपहर जंगली जानवर के हमले से दो ग्रामीण घायल हो गए। वहीं दो ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में घेराबंदी की पर जंगली जानवर पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन



सिरमौड़ा गांव निवासी मान सिंह यादव, अहिवरन सिंह, अनिल शाक्य ने बताया कि बुधवार की दोपहर वह लोग अपने खेत में गेहूं की फसल देखने गए थे। दोपहर 12 बजे नसरुद्दीन के बाग के पास वे लोग एक पालतू कुत्ते के साथ पहुंचे थे।

इसी दौरान वहां पर एक जंगली जानवर आ गया उससे शरीर पर लाल व काले चकत्ते पड़े थे। कुत्ता भौंकते हुए दौड़ा और जंगली जानवर से भिड़ गया। मौका पाकर अनिल पेड़ पर चढ़ गया। जंगली जानवर ने मान सिंह यादव व अहिवरन सिंह पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


उनके गर्दन व चेहरे जानवर पर पंजे के लगने से खून निकल आया। शोरगुल सुनकर गांव के लोग दौड़े तो जंगली जानवर भाग गया। आनन फानन में 108 नंबर एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी भेजा गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

इस घटना से  गांव में दहशत फैल गई। बाघ होने की सूचना पर कायमगंज तहसीलदार गजेंद्र सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद उमेश कुमार, सीओ कायमगंज नरेश कुमार, वन रेंजर यतेंद्र भान, थानाध्यक्ष नवाब सिंह भारी पुलिस फोर्स व एक ट्रक पीएसी के जवानों के साथ पहुंचे और घेराबंदी की।

आसपास के हजारों लोग भी लाठी-डंडे लेकर खेतों में इधर-उधर खोजबीन करते रहे पर जंगली जानवर पकड़ में नहीं आया। प्रभारी निरीक्षक अशोकधर पांडेय ने बताया कि जंगली जानवर दिखने पर डीएफओ को मामले से अवगत कराया गया है। ट्रैकुलर टीम को कानपुर से लाने के लिए डीएफओ रवाना हो गए हैं। कानपुर से आने वाली टीम के सहयोग से जंगली जानवर पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें