अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई।
ट्रैक्टर व पिकअप की भिड़ंत में किशोर जबकि बाइक से गिरकर महिला की जान चली
गई। एक मामले में पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, एक
अन्य दुर्घटना में पिकअप शीशम के पेड़ से टकरा गई। इसमें दो लोग घायल हो
गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जल्लापुर निवासी रामविलास बाथम का पुत्र
सचिन (14) बैंड कंपनी में काम करता था। सोमवार रात करीब 8 बजे सचिन और थाना
जहानगंज के रतनपुर निवासी बैंड मालिक कमरुद्दीन पिकअप से गंगापार बुकिंग
पर जा रहा था। पिकअप बढ़ैल निवासी अनीतराम चला रहा था। पुरानी गंगा के पास
पिकअप और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत हो गई। इसमें सचिन घायल हो गया। हादसे
के बाद अनीतराम मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में घायल सचिन को लोहिया
अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रामविलास ने
अनीतराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बैंड मालिक कमरुद्दीन को
हिरासत में लिया है। इस दुर्घटना में गोरेलाल और कल्लू भी चुटहिल हो गए।
उधर,
गांव लुकटपुरा निवासी अजय पाल सिंह मंगलवार सुबह पत्नी कमला देवी के साथ
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बेहटा
गए थे। शाम को बाइक से घर लौट रहे थे।
अजय े मुताबिक बाइक के पीछे दो कटहल बंधे थे। गैसिंगपुर गैस प्लांट के पास
मुड़गांव मार्ग पर बाइक में बंधा एक कटहल खुलकर गिर पड़ा। दूसरे कटहल को
कमला देवी ने पकड़ने का प्रयास किया तो अनियंत्रित होकर वह मुंह के बल सड़क
पर गिर पड़ीं। उसने बाइक रोकी और पत्नी को उठाया लेकिन उनकी मौत हो
चुकी
थी। अजय पाल ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे
और पुलिस को सूचना दिए बगैर शव लेकर घर चले गए। उधर, एक अन्य दुर्घटना
में नगला किसानन निवासी नरेश कठेरिया अपनी पुत्री की चौथी चढ़ाने पिकअप से
बेवर जा रहे थे। तकीपुर के पास पिकअप शीशम के पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना
में नरेश कठेरिया और
अनिल कुमार घायल हो गए। पिकअप चालक मौके से भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप कब्जे में ले ली है। घायलों को सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
कार पेड़ और स्कूटी से टकराई, किशोर घायल
चालक को झपकी लगते ही कार पेड़ और स्कूटी से टकरा गई। इसमें कार सवार किशोर घायल हो गया। स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। कंपिल
थानाक्षेत्र के गांव सोतेपुर निवासी गुड्डू अपने रिश्तेदारों की कार से
फर्रुखाबाद से लौट रहे थे। कार में परिवार के अन्य सदस्य भी थे। दमदमा
गंाव के पास कार चला रहे गुड्डू को झपकी लग गई। इससे कार अनियंत्रित होकर
सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। पेड़ के पास ही चिलौली निवासी सुग्रीव सिंह
गंगवार की स्कूटी खड़ी थी। यह टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में
सवार सचिन पुत्र आदित्य प्रकाश घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया
गया।