फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जीएसटी चोरी का माल ढोने में दो स्लीपर बसें सीज

Sun, 23 Nov 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्लीपर बसों में जीएसटी चोरी का माल ढोने का धंधा काफी दिनों से चल रहा है। शनिवार को राज्य कर सचल दल ने चेकिंग की। बिना प्रपत्र माल ढोने में दो स्लीपर बसें सीज कर दीं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (राज्य कर) सचल दल अमित त्यागी ने स्लीपर बसों में माल ढोने की शिकायत पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना प्रपत्र माल ढोते पकड़ी गईं दो बसें मंडी ले जाकर सीज कर दी गईं। इन पर 18000 रुपये जुर्माना लगाया गया।
राज्य कर विभाग माल की जांच करने के बाद करारोपण अलग से किया जाएगा। इसके अलावा चार ट्रकों में ओवर हाईट माल लदा होने से चालान किया गया व दो ओवरलोड ट्रक सीज कर दिए गए। परिवहन विभाग ने 10 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कर 1.10 लाख रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें