फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति सराही

Sun, 23 Nov 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-16 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। स्रोत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति सराही गई। वक्ताओं ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। छात्राओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत दी। संचालन कर रहीं माला ने सप्तशक्तियों के बारे में बताया। श्वेता द्विवेदी ने कहा कि हम वेशभूषा, भाषा व भजन आदि से ही समाज में परिवर्तन ला सकते हैं।
वर्तमान में पश्चिमी सभ्यता व सोशल मीडिया का दुष्प्रभाव हमारी नई पीढ़ी पर पड़ रहा है। प्रवक्ता पारुल मिश्रा ने कहा कि बच्चों के खान-पान व वेशभूषा पर अभिभावकों को ध्यान देने की जरूरत है। प्रभारी प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभुता सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें