फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में दो पक्षों में ताबड़तोड फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग
विज्ञापन

नवाबगंज। जमीन के विवाद में हमीरपुर गांव में दो पक्षों में जवाबी फायरिंग हुई। इससे ग्रामीण घरों में में छिप गए। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष के लोग वहां से भाग गए। शाम तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर थाने पर नहीं आई।
गांव सोनाजानकीपुर के पूर्व प्रधान ने कई वर्ष पहले एसडीएम कोर्ट से 9 बीघा जमीन नीलामी में ली थी। कुछ समय बाद जमीन का बैनामा हमीरपुर गांव के एक रिटायर्ड फौजी के नाम कर दिया। जमीन पर कब्जा पूर्व प्रधान का ही बना रहा। रिटायर्ड फौजी ने जमीन पर कब्जा करने को गेहं की फसल को जोत ली थी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने इस मामले में रिटायर्ड फौजी व उसके पुत्र के खिलाफ अवैध रूप से जमीन पर कब्जे का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। रविवार को रिटायर्ड फौजी अपने साथियों के साथ लाइसेंसी हथियार लेकर जमीन पर कब्जा करने गए। उन्होंने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड गोलियां चलाई। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग की।
विज्ञापन

इससे गांव के लोग भयभीत हो गए और घरों में छिप गए। गांव के लोगों ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी। यूपी 112 व थाना पुलिस मौके पर गई। पुलिस के आने पर दोनों पक्ष के लोग वहां से भाग गए। दरोगा नितिन कुमार ने बताया कि दो पक्षों में विवाद होने के बाद फायरिंग की बात सामने आई है। किसी पक्ष से घटना को लेकर तहरीर नहीं दी गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें