फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। रेलवे स्टेशन के बाहर सवारी बैठाने को लेकर ई-रिक्शा व टेंपो के चालकों के बीच हुए विवाद की रंजिश में दूसरे दिन गांव में झगड़ा हुआ। गाली-गलौज के साथ दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चल गए। इसमें सात लोग घायल हो गए। थाने पहुंच घायलों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। आधा घंटे बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नसरतपुर निवासी अरशद खां टेंपो चलाता है। बुधवार सुबह करीब दस बजे कस्बा के रेलवे स्टेशन पर सवारी बैठाने को लेकर उसका जहानगंज के करीमगंज निवासी शाहरुख खान से विवाद हो गया था। यहां कुछ लोगों ने समझाकर मामला शांत कर दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे नसरतपुर गांव में शाहरुख व अरशद के बीच फिर से कहासुनी हो गई। जानकारी पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने से अरशद, भाई सलाउद्दीन व दूसरे ओर से शाहरुख, फैजान, अयान, फैज व नाजिम घायल हो गए। इसके बाद घायलों ने थाने पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। विवाद की सूचना पर नसरतपुर के पूर्व प्रधान नफीस थाने पहुंचे। प्रधान ने मामले को निपटाने के लिए दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की। आधे घंटे में ही समझौता हो गया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें