फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा की देशी शराब ठेके पर बेचते दो सेल्समैन गिरफ्तार

विज्ञापन
शराब के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अवैध शराब की 16 पेटियाें के साथ दो सेल्समैन गिरफ्तार
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के नगला भाऊ मझागांव के ठेके से शुक्रवार को पुलिस ने अवैध देसी शराब की 16 पेटियां बरामद की हैं। दो सेल्समैन को गिरफ्तार किया गया है और एटा निवासी ठेकेदार के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है।
जहानगंज एसओ दिनेश गौतम व एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा ने शुक्रवार को गांव नगला भाऊ मझगांव के देसी शराब के ठेके पर दबिश दी। यहां से अवैध देसी शराब की16 पेटियां बरामद की गईं। कमालगंज के गांव सिंधौली निवासी सेल्समैन रोहित कुमार, गांव भड़ौसा निवासी अवनीश कुमार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने बताया कि जनपद एटा थाना अलीगंज कस्बा निवासी अमरनाथ गुप्ता का देसी शराब का ठेका है। उनके कई और भी ठेके हैं। एटा के ठेके से देसी शराब लाकर यहां बेच रहे थे। पुलिस ने बिना नंबर की स्कूटी भी बरामद की है।
विज्ञापन

एएसपी अजय प्रताप ने पुलिस लाइन ने बताया कि एटा से लाकर ठेके पर अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में दोनों सेल्समैन के अलावा ठेकेदार अमरनाथ गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ठेके पर दूसरे जनपद की शराब बेचने की रिपोर्ट जिला आबकारी अधिकारी को भेजी जाएगी। ठेका निरस्त कराने के लिए भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें