फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लंबित विवेचनाओं को देख दो विवेचकों की फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार शाम को पुलिस लाइन सभागार में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने 50 लंबित मामलों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दो विवेचकों को फटकार लगाई और कार्रवाई की चेतावनी दी। इन लंबित विवेचनाओं में हत्या, चोरी और पॉक्सो जैसे गंभीर आपराधिक मामले शामिल हैं।
विज्ञापन


बैठक में अमृतपुर और कायमगंज सर्कल क्षेत्र के विवेचक शामिल हुए। एएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विवेचनाओं का निस्तारण निर्धारित 90 दिन के भीतर हो जाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से चोरी के मामलों में एफआर न लगाने पर जोर दिया। इसके बजाय, चोरी की घटनाओं का खुलासा कर माल बरामद करने के बाद ही विवेचना का निस्तारण किया जाए। साधारण मारपीट के मामलों की विवेचना एक माह में पूरी करने को कहा गया। पॉक्सो एक्ट से संबंधित विवेचनाएं 60 दिन के अंदर पूरी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के साथ-साथ वांछित अपराधियों की धरपकड़ पर भी बल दिया। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित रिस्पांस सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें