फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ने फांसी लगाई, एक की मौत

Sun, 07 Jun 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर एक महिला समेत दो लोगों ने फांसी लगा ली। इनमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला को समय रहते बचा लिया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला साहाबगंज रोड छावनी निवासी युवक ने रविवार की तड़के अपने घर के पास लगे मोबाइल टॉवर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस के झमेले से बचने के लिए शव को खुद ही नीचे उतार लिया और पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर नक्खास चौकी प्रभारी मोहम्मद आसिफ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पूछने पर परिजनों ने आत्महत्या की बात से इंकार किया है। वे बीमारी के चलते मौत की बात बता रहे ंहै। उधर, दरोगा ने बताया कि युवक ने फांसी लगाई है। दूसरी घटना में, गांव नरायनपुर निवासी मंजू देवी पत्नी अशोक कुमार ने रविवार की सुबह कमरे में साड़ी से फांसी लगा ली। परिजनों के शोर मचाने पर गांव के लोग जमा हो गए और समय रहते महिला को फंदे से उतार लिया। उसे लोहिया

अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि अशोक कुमार की पहली शादी कानपुर के जूही निवासी बिट्टा देवी के साथ हुई थी। पहली पत्नी से एक लड़का विक्की है। कुछ समय बाद बीमारी से बिट्टा की मौत हो गई। बाद में अशोक उड़ीसा निवासी मंजू देवी को ले आया। मंजू से 10 साल का एक बेटा है। घरेलू कलह से परेशान होकर मंजू ने खुदकुशी का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बीमारी से परेशान युवक ने जान दी
बीमारी से परेशान युवक ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। थाना मऊदरवाजा इलाके  के गांव ढिलावल निवासी आशीष कुमार (28) पुत्र शिवकुमार अपनी बीमारी से परेशान था। शनिवार की रात आशीष ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें