फर्रुखाबाद। जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप और एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत की टीम ने बघार और मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों के लिए संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
जांच के दौरान खनन सामग्री लादकर ला रहे दो ओवरलोड ट्रक/डंपर पकड़े गए। दोनों वाहनों को मौके पर सीज कर दिया गया। खनन विभाग ने 40,000 और परिवहन विभाग ने 29,000 रुपये का जुर्माना लगाते हुए कुल 69,000 रुपये की वसूली की।