फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रंजिश में युवक की हत्या में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पुरानी रंजिश के चलते हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


गांव उलियापुर निवासी बांकेलाल की 12 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार चल रहे घसिया चिलौली निवासी जॉनी और शनि को गुरुवार सुबह घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर बांकेलाल के घर में घुसकर लाठी-डंडों और चाकू से हमला किया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। हमले में उसका भाई राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त डंडे बरामद किए हैं। मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें