फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़कर दो लाख के जेवर व नगदी चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद खेत में बिखरे पड़े सामान को देखते लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
ताले तोड़कर दो लाख के जेवर व नगदी चोरी
विज्ञापन

संकिसा। बंद मकान के ताले तोड़कर चोर दो लाख के जेवर व नगदी चुरा ले गए। खेत में अटैची व बक्सा पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर घटना को संदिग्ध बताया।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव बरखिरिया निवासी ब्रजनंदन का एक मकान काफी दिनों से बंद था। वह परिवार समेत दूसरे मकान में रह रहा है। मंगलवार रात बंद मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। वे घर से अटैची व बक्सा उठाकर खेत में ले गए। वहां दोनों के ताले तोड़कर एक लाख रुपये व एक लाख के जेवर ले गए। चोरों ने बक्सा व अटैची खेत में ही छोड़ दिए।
विज्ञापन

बुधवार को आसपास के लोगों ने मकान का ताला टूटा देखा तो ब्रजनंदन को सूचना दी। जानकारी मिलते ही ब्रजनंदन परिवार समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चोर एक लाख की नगदी के अलावा जेवर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

तभी गांव के लोगों ने बताया कि पास के गेहूं के खेत में अटैची व बक्सा पड़ा है। पुलिस ने मकान के अलावा खेत पर जाकर छानबीन की है। ब्रजनंदन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें