फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला समेत दो की मौत

Tue, 27 Oct 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्णिमा पर गंगा नहा कर लौट रही महिला टेंपो से गिर पड़ी। लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं जहानगंज रोड पर सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के गांव भाऊपुर निवासी जदुवीर सिंह की बेवा रानी देवी (55) मंगलवार के पूर्णिमा पर पांचाल घाट से गंगा स्नान कर टेंपो से लौट रही थी। मसेनी चौराहा धर्मकांटा के पास टेंपो के पहियों के नीचे ईंट आ जाने पर यह नीचे गिर पड़ी। टेंपो में सवार लोगों ने इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल में मृतका के बेटे पंकज, रिंकू समेत परिवार के अन्य लोग भी आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक अन्य घटना में थाना जहानगंज के गांव महरूपुर बीजल निवासी जबर सिंह अपने गांव के ही सुरेंद्र कुमार, रक्षपाल के साथ बाइक से नरायन कोल्ड स्टोरेज से काम करने के बाद लौट रहा था। जहानगंज रोड पर दालमंडी के पास बाइक की चपेट में आने जबर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें