फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबकर दो सहेलियों की मौत

Sun, 21 May 2017 12:37 AM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मृतका नीलम और लक्ष्मी के फाइल फोटो। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शमसाबाद। ढाईघाट पर गंगा नहाने के लिए गई दो बालिकाएं डूब गईं। यह देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इस पर गोताखोर गंगा में कूद गए और काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव सुतिहार निवासी शेर सिंह शनिवार को गंगा की कटरी में खेत पर काम कर रहा था। उसकी बेटी लक्ष्मी (11) अपनी सहेली नीलम (12) पुत्री शीशराम के साथ उसे खाना देने गई थी।
विज्ञापन


खेत से लौटते समय दोनों बालिकाएं ढाईघाट पर गंगा नहाने के लिए पहुंच गई। गंगा में नहाने के दौरान लक्ष्मी गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। सहेली को डूबता देखकर नीलम ने उसे बचाने के लिए हाथ आगे बढ़ा दिया। इस चक्कर में नीलम भी गहरे पानी में चली गई। यह देखकर वहां पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। घाट किनारे मौजूद धर्मेंद्र, हरनाथ सिंह, जितेंद्र, श्यामसुंदर ने शोर सुनकर गंगा में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर बालिकाओं के घर वाले भी मौके पर आ गए।

घटना की सूचना मिलने पर कानूनगो प्रमोद पांडेय और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को मामले में कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही। इसके बाद परिजन शवों को घर ले आए। परिजनों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय हरसिंगपुर में लक्ष्मी कक्षा तीन में पढ़ती थी और नीलम कक्षा दो में पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें