फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप में मिली घटतौली, सीज

Sun, 21 May 2017 12:34 AM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के पेट्रोल पंप को सीज करते पूर्ति विभाग के कर्मचारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्व विधायक और भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर शनिवार को छापेमारी के दौरान घटतौली पाई गई। इस पर बांट माप विभाग के अफसरों व डीएसओ ने पेट्रोल पंप को सीज कर दिया। इस दौरान भाजपा नेता व अफसरों की नोकझोंक भी हुई। जिले में पेट्रोल पंपों पर घटतौली की लगातार शिकायतें आ रही हैं। इस पर दोपहर बाद जिला बांट माप अधिकारी अजय द्विवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी आमिर खां, आईओसी के एरिया मैनेजर प्रशांत कुमार, सहायक मैनेजर दुर्गेश कुमार की अगुवाई में जांच टीम ने कादरी गेट पांचाल घाट रोड पर स्थित नेहा फिलिंग स्टेशन पर छापेमारी की।
विज्ञापन


यह फिलिंग स्टेशन पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता कुलदीप गंगवार का है। टीम ने पेट्रोल पंप पर मशीन से पांच लीटर पेट्रोल नापा। डीएसओ के अनुसार 40 मिलीलीटर पेट्रोल पांच लीटर में कम पाया गया। पंप के चारों नोजिलों से नाप के दौरान यही नाप पाई गई। डीजल की नाप करने पर वह पूरा निकला। घटतौली साबित होने पर बांट माप अधिकारी ने पंप के चारों नोजल सीज करने के आदेश दिए। पंप सीज होने की सूचना पर पूर्व विधायक, भाजपा के जिला महामंत्री विमल कटियार समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घटतौली न होने की बात कहते हुए विरोध जताया। कहा कि अफसर गलत तरीके से जांच कर रहे हैं। नोकझोंक के बाद दोबारा पंप पर रखे मेजर से नाप की गई। इसमें भी पांच लीटर पेट्रोल में 40 मिलीलीटर पेट्रोल कम निकला। इसके बाद डीएसओ के आदेश पर सीज करने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा कायमगंज बाईपास रोड पर कृष्णा फिलिंग स्टेशन पर भी जांच की गई। वहां सब सही मिलने का अफसरों ने दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें