फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से दो दोस्तों की मौत, शव आते ही मचा कोहराम

विज्ञापन
अमरेश की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अहमदाबाद में नहर में डूबे दो दोस्त, शव आते ही कोहराम
विज्ञापन

नवाबगंज। अहमदाबाद में नर्मदा नहर में नहाने गए नमक फैक्टरी के दो कर्मचारी गहरे पानी में जाने से डूब गए। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को नहर से निकाला। शनिवार सुबह दोनों के शव गांव पहुंचे तो परिवारों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम इमादपुर निवासी केहरी लाल का पुत्र अमरेश कुमार(21) गुजरात के अहमदाबाद में नमक फैक्टरी में मजदूर था। उसका मित्र गांव का ही मनोज (30) पुत्र अशोक कुमार भी वहां काम करता था। 23 जुलाई को दोनों नर्मदा नहर में नहाने गए थे। इस दौरान दोनों नहर में डूब गए। काफी प्रयास के बाद उन्हें निकाला जा सका लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद कंपनी के कर्मचारियों को शव सौंप दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह दोनों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। अमरेश कुमार चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। केहरी लाल खेती करते हैं। उसकी मां सर्वेशा देवी रो-रो कर बेहाल हो गईं।वहीं मनोज कुमार अपने पिता का अकेला पुत्र था। पिता को दिखाई नहीं देता है। गांव से एक साथ दो युवकों की अर्थी उठने व परिजनों हाल देखकर लोगों को की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें