फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी में पाइप लाइन लीकेज बंद करने का काम शुरू

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला छावनी में गड्ढा खोदकर पाइप लाइन ठीक करते कर्मचारी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
छावनी में पाइप लाइन लीकेज की मरम्मत शुरू
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। छावनी मोहल्लों में पाइप लाइन लाइनों में लीकेज समस्या को दूर करने के लिए जल निगम ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। 13 जून को अमर उजाला ने नलकूप ठप होने से पानी को तरस रहे 50 मोहल्लों के बाशिंदे शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें कई मोहल्लों में लीकेज, पाइप लाइन चोक होने की समस्या को उजागर किया था। इसके बाद जल निगम विभाग हरकत में आया है।
विज्ञापन

शहर में पानी का संकट दूर नहीं हो पा रहा है। कहीं पाइप लाइनें नहीं हैं तो कहीं चोक हैं। अमृत योजना में डाली गईं लाइनों में लीकेज से घरों में प्रेशर से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इन तमाम समस्याओं को अमर उजाला ने उठाया था। जल निगम कर्मचारियों ने छावनी में लीकेज की मरम्मत शुरू कर दी है। मोहल्ले को लोगों ने खुशी जाहिर की है। मोहल्ले के फरमूल अली, मोहसिन, राजा, जाविर आदि ने बताया कि खबर छपने के बाद अधिकारियों ने सुधि ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें