फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त भोजन खाने से दो दर्जन बाराती बीमार

Sat, 13 Jun 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बारात में बासी लौकी की बरफी खाने से दो दर्जन बाराती बीमार हो गए। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी में बेड कम पड़ जाने पर मरीजों को फर्श पर लिटाकर इलाज किया गया। कंपिल थानाक्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी वेदराम की पुत्री की शादी थी। शु़क्रवार को गांव में अलीगंज के गांव पचनंदा से बारात आई थी। बारातियों को देर रात खाना परोसा गया। खाने
विज्ञापन


में लौकी की बरफी भी थी। इसे खाकर बाराती उल्टियां करने लगे। एक के बाद एक कई बारातियों को उल्टी करते देख बारात में हड़कंप मच गया। बीमार बारातियों को लोगों ने अपने वाहनों से सीएचसी लाकर भर्ती कराया। बीमारों में संजीव कुमार निवासी जयराजपुर भोगांव मैनपुरी, अवन कुमार व राजाराम निवासी पचनंदा अलीगंज, बहादुर सिंह भोगांव, पुष्पेंद्र, नारायन,

वीरेश, संजय, इंद्रपाल, सचिन, शिवम, नरेंद्र, सूरज, सौरभ, मनोज निवासीगण  गोदाम नगला, कप्तान मैनपुरी, कुंअर सिंह, कामता प्रसाद मझौला, कृपाल सिंह अलीगंज, पिंटू किशनी मैनपुरी, सुखवीर व प्रेमसिंह निवासीगण अलीगंज शामिल हैं। सीएचसी में इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों को लिटाने के लिए बेड कम पड़ गए। एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाकर इलाज किया गया। इसके बाद भी बेड कम पड़ गए। कई मरीजों का फर्श पर लिटाकर इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें