फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में दो दिन से डेढ़ सौ गांवों की बत्ती गुल

Sun, 09 Oct 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पोल और तार ठीक  न होने पाने से कंपिल क्षेत्र के डेढ़ सौ गांवों की बिजली सप्लाई दो दिन से ठप है। ग्रामीणों का कहना है जानकारी के बाद भी बिजली विभाग के अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। शनिवार को कायमगंज से कंपिल की ओर गोवंश से लदा ट्रक तेज रफ्तार में जा रहा था। पुलिस ने ट्रक रोकने के लिए मुख्य चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी की तो ट्रक चालक ने उसमें टक्कर मार दी। इसके बिजली के दो पोल और 11 हजार वोल्ट की लाइन का एक पोल तोड़ दिया था।
विज्ञापन


चालक पुलिस को चकमा देकर ट्रक बदायूं जिले की सीमा में लेकर भाग गया। बिजली के पोल टूटने से करीब डेढ़ सौ गांवों की बिजली गुल हो गई थी। इसकी जानकारी अवर अभियंता और विभागीय अधिकारियों को दी गई, लेकिन पोल और टूटे तारों को ठीक नहीं किया गया। इस कारण दूसरे दिन रविवार को भी बिजली सप्लाई बंद रही।

लाइनमैन महेंद्र पाल ने बताया कि अवर अभियंता विनोद गंगवार को बुखार आ रहा है। तबीयत ठीक होने पर पोल और तार टूटने की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। तारों और पोलों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें