फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पतंग कटने पर दो समुदायों में पथराव, भाजपा नेता समेत दो घायल

Fri, 06 Mar 2026 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-34 शहर के रेटगंज में मारपीट, पथराव के बाद लगी भीड़। संवाद - फोटो : समारोह में वरिष्ठ अ​धिवक्ताओं को सम्मानित करते प्रदेश उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बृहस्पतिवार शाम रेटगंज मोहल्ले में पतंग कटने के बाद हुए विवाद में दो समुदायों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। इसमें भाजपा नेता समेत दो घायल हो गए। सिर में अधिक चोट लगने से एक युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला रेटगंज में बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे युवक छतों पर पतंग उड़ा रहे थे। इसी समय एक समुदाय के युवक की पतंग कट गई। इससे युवक ने दूसरे पक्ष के युवक को गाली देनी शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की तो छतों से पथराव कर दिया। इससे एक पक्ष के भोला सक्सेना (22) के सिर में गंभीर चोटें आईं तो भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रांशु गुप्ता का हाथ लहूलुहान हो गया। विवाद बढ़ते देख कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने घायल भोला सक्सेना को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
इसी बीच पथराव की सूचना पर मोहल्ले के तमाम लोग एकत्र हो गए। प्रांशु गुप्ता ने बताया कि हम लोग नीचे थे, जबकि दूसरे पक्ष के लोग तीसरी मंजिल से गाली-गलौज करते हुए पथराव करने लगे। गली में खड़े भोला पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार सिर में वार कर दिया। घटना के बाद तनाव बरकरार है। कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि मामूली विवाद हुआ था। मारपीट में एक युवक को चोट आई है। डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद तहरीर मिलते ही कार्रवाई करेंगे। दूसरे पक्ष के भी चोट लगने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें