फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शराब बेचने से रोकने पर गुस्साए दबंगों ने की फायरिंग

Fri, 06 Mar 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। होली के दिन अवैध तरीके से शराब बेचने का विरोध करने पर बृहस्पतिवार सुबह एक किसान के घर पर 50 से अधिक लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह घटना नगला भूड़ गांव में हुई, जहां 18 बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने दहशत फैला दी। किसान ने घर में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना मोहम्मदाबाद के नगला भूड़ गांव में हुई। मुखलेश नामक किसान के नलकूप के पास होली के दिन अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। मुखलेश के भाई केशव और गांव गनपतपुर निवासी अनुपम ने इसका विरोध किया था, जिसके बाद उनके साथ मारपीट भी हुई थी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी तब भाग गए थे। बृहस्पतिवार सुबह इसी रंजिश में 50 से अधिक लोग मुखलेश के घर पहुंचे। उन्होंने लाइसेंसी और अवैध असलहों से कई राउंड फायरिंग की। मुखलेश और अन्य ग्रामीण डरकर घरों में दुबक गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। मुखलेश ने पुलिस को बताया कि करीब एक दर्जन फायर किए गए थे।
विज्ञापन

यह विवाद होली के दिन बुधवार को शुरू हुआ था। गांव कुबेरपुर में देसी शराब का ठेका बंद होने के कारण कुछ लोग मुखलेश के नलकूप के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे थे। मुखलेश के भाई केशव और गांव गनपतपुर निवासी अनुपम ने इस अवैध बिक्री का विरोध किया था। विरोध करने पर शराब बेचने वालों ने उनके साथ मारपीट की थी, जिसके बाद पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग गए थे।
मोहम्मदाबाद कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि मारपीट की घटना की पुष्टि हुई है, लेकिन फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। देर शाम केशव की तहरीर पर कुबेरपुर निवासी ज्ञानेंद्र, सचिन, राजन और टिल्लू के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें