फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो पशु तस्कर पकड़े, 62 पशु किए बरामद

Wed, 28 Dec 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद भीड़। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ट्रक और डीसीएम पर पशुओं को लादकर ले जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया। साथ ही तस्करी के लिए जा रहे 62 पशुओं को भी बरामद किया। बरामद पशुओं में एक की मौत हो गई थी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीन गांव के लोगों को बरामद किए पशु वितरण कर दिए।
विज्ञापन



मंगलवार रात कंपिल चौराहे पर एसओ मुकेश यादव को गश्त के दौरान तेज गति से कायमगंज की ओर से आ रहे ट्रक का पुलिस कर्मियों के साथ पीछा किया। शेखपुर गांव के पास गस्त कर रही पुलिस को ट्रक रोकने के निर्देश दिए। इकलहरा गांव के पास ट्रक पर बैठे पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।

इसके जवाब में एसओ ने फायरिंग की। एसओ ने ट्रक के पहिए में गोली मारी, इससे पहिया पंचर हो गया और ट्रक रुक गया। इसी दौरान चालक और परिचालक ट्रक से कूद कर फरार हो गया। ट्रक की तलाशी के दौरान पीछे से डीसीएम आती दिखाई दी। पुलिस ने घेराबंदी कर डीसीएम को रोक लिया और उसके चालक व परिचालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


जब डीसीएम की तलाशी ली तो उसमें पशु भरे हुए थे। चालक और परिचालक को थाने में लाकर पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम विजय जाटव पुत्र धर्मपाल निवासी गोविंद नगर मुरादाबाद बताया और दूसरे ने अपना नाम कयूम पुत्र रहीश अहमद निवासी कांशीपुर जिला रामपुर बताया। एसओ मुकेश यादव ने बताया कि दोनों युवकों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह पशुओं को फिरोजाबाद से आए थे और मुरादाबाद लेकर जा रहे है।

यह व्यापारी से खरीदे है। जब व्यापारी से पशु खरीदने संबंधी रसीद मांगी तो कोई नहीं दिखा पाया। एसओ ने बताया कि दोनों के पास से तमंचा, कारतूस बरामद हुए है। ट्रक में 42 पशु थे और डीसीएम में 14 पशु। इसमें दो पशु बीमार थे और एक की मृत्यु हो गई थी।

मृत पशु का पंचनामा भरवा दिया गया है और बीमार पशु का पशु चिकित्सालय में उपचार कराया जा रहा है। जो पशु बरामद हुए थे, उनको गांव इकलहरा, शेखपुर और शाहपुर के लोगों को वितरण कर दिया गया। पकड़े गए युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें